Watch Video: कांग्रेस प्रभारी मंत्री का तुगलकी फरमान, कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, कहा भीड़ नहीं तो देना होगा 5-5 हजार का जुर्माना
अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस प्रभारी मंत्री आरिफ अकील एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, हुआ यूं कि आज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी थी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता और ब्लॉक अध्यक्ष जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम नेता शामिल थे।

नितिन ठाकुर, सीहोर। अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस प्रभारी मंत्री आरिफ अकील एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, हुआ यूं कि आज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रखी थी जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता और ब्लॉक अध्यक्ष जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम नेता शामिल थे।
इसी दौरान प्रभारी मंत्री आरिफ ने 8 फरवरी को राहुल गांधी के दौर के दौरान ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा गाड़ी में भरकर भीड़ लाओ जो ऐसा नहीं करेगा उन पर 5000-5000 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रभारी मंत्री आरिफ ने कहा कैमरे के जरिए हमारी सब पर नजर रहेगी। खासतौर से सीहारे और भोपाल से आने वालों पर।
बता दें 8 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भोपाल दौरा है। इस दौरान वे सभा को भी सम्बोधित करेंगे। इसलिए कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कांग्रेस अध्यक्ष का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App