मध्य प्रदेश समाचार : दुग्ध संघ की हालत खराब, किसानों के करोड़ों अटके
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ इन दिनों वित्तीय संकट से जूझ रहा है। इस बात का पता तब चला जब संघ मुख्यालय यानि दुग्ध महासंघ में एक दर्जन चिलिंग सेंटरों से पेमेंट नहीं होने की शिकायत पहुंची।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 13 Feb 2019 12:32 PM GMT
भोपाल। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ इन दिनों वित्तीय संकट से जूझ रहा है। इस बात का पता तब चला जब संघ मुख्यालय यानि दुग्ध महासंघ में एक दर्जन चिलिंग सेंटरों से पेमेंट नहीं होने की शिकायत पहुंची।
हालांकि संघ अफसर इस बात को नकार रहे है। उनका कहना है कि हर 15 दिन में किसानों का पैसा चुकाया जा रहा है। जबकि सिलाड़ी, सिवनी, मालवा समेत दर्जनों क्षेत्र के किसान पेमेंट नहीं होने से रोजमर्रा की वस्तुएं लेने के लिए परेशान है।
सूत्रों की माने तो संघ ने पिछले 30-35 दिनों से किसानों का पैसा नहीं चुकाया है। यहीं कारण है कि संघ मुख्यालय शिकायत पहुंची है। जिन किसानों ने शिकायत की है। उनके मुताबिक संघ को करीब 40 करोड़ रुपए का भुगतान करना है। इससे पहले वर्ष 2017 में जब संघ ने पावडर और मक्खन का स्टॉक बढ़ाया था तब किसानो के 50 करोड़ से अधिक रुपए दो महीनें यानि 60 दिनों के लिए रोके गए थे।
इनका कहना
पेमेंट को लेकर मेरे पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। किसानों का पेमेंट समय पर किया जा रहा है। पेमेंट हर 15 दिन में किया जाता है। एक या दो देरी की बता को में स्वीकार करता हूं। - के.के मिश्रा, प्रभारी सीईओ, दुग्ध संघ
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story