मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, कांग्रेस परेशान है: शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर मतगणना के समय बाधा पैदा का आरोप लगाया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर मतगणना के समय बाधा पैदा का आरोप लगाया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने जा रही है। इससे कांग्रेस परेशान है। कांग्रेस ने पहले ईवीएम पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग (ईसी) पर शक किया।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अब मतगणना में बाधा पैदा करने की कोशिश करेगी। हमारे प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सतर्क और शांत रहने के लिए कहा है।
MP CM: BJP is going to form the govt. Congress is distressed. Like they first raised suspicion on EVMs&doubted EC, they'll try to create obstacles at the time of counting too.State BJP chief has discussed this with dist pres&incharges.They've been asked to stay calm but be alert. pic.twitter.com/Bo39FOIheK
— ANI (@ANI) December 9, 2018
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुआ था। 7 दिसंबर को सभी मीडिया संस्थाओं ने एग्जिज पोल के आंकडें जारी कर दिए हैं।
एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी का विजयरथ इस बार रुकने की उम्मीद है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App