Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश चुनाव नतीजे / शिवराज सिंह चौहान से पहले ये संभाल चुके हैं MP की कमान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे 2018 (Madhya Pradesh Assembly Election Result 2018 ) के नतीजे मंगलवार को आए हैं। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) को 114 सीटें मिली हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटें चाहिए। बसपा सुप्रीमों मायावती (Mayawati) ने बुधवार को कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। जिससे यह साफ हो गया है कि सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।

मध्य प्रदेश चुनाव नतीजे / शिवराज सिंह चौहान से पहले ये संभाल चुके हैं MP की कमान
X
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे 2018 (Madhya Pradesh Assembly Election Result 2018 ) के नतीजे मंगलवार को आए हैं। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) को 114 सीटें मिली हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटें चाहिए। बसपा सुप्रीमों मायावती (Mayawati) ने बुधवार को कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। जिससे यह साफ हो गया है कि सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। बुधवार को इस खबर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
अब मध्य प्रदेश को अपने नए मुख्यमंत्री का इंतजार है। क्योंकि अभी तक कांग्रेस ने यह घोषणा नहीं की है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उसस पहले हम आपको बता रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान से मध्य प्रदेश की कमान किन-किन लोगों ने संभाली है। देखें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची (Madhya Pradesh CM List)।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

1 रविशंकर शुक्ल 1 नवम्बर 1956 31 दिसम्बर 1956 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2 भगवंतराव मंडलोई 1 जनवरी 1957 30 जनवरी 1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3 कैलाश नाथ काटजू 31 जनवरी 1957 14 मार्च 1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4 कैलाश नाथ काटजू 14 मार्च 1957
11 मार्च 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5 भगवंतराव मंडलोई 12 मार्च 1962 29 सितंबर 1963 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6 द्वारका प्रसाद मिश्रा 30 सितंबर 1963 8 मार्च 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7 द्वारका प्रसाद मिश्रा 9 मार्च 1967 29 जुलाई 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8 गोविंद नारायण सिंह 30 जुलाई 1967 12 मार्च 1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9 नरेशचंद्र सिंह 13 मार्च 1969 25 मार्च 1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10 श्यामा चरण शुक्ल 26 मार्च 1969 28 जनवरी 1972 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
11 प्रकाश चंद्र सेठी 29 जनवरी 1972 22 मार्च 1972 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
12 प्रकाश चंद्र सेठी 23 मार्च 1972
22 दिसम्बर 1975 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
13 श्यामा चरण शुक्ल 23 दिसम्बर 1975 29 अप्रैल 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन 29 अप्रैल 1977 25 जून 1977
14 कैलाश चंद्र जोशी 26 जून 1977 17 जनवरी 1978 जनता पार्टी
15 विरेंद्र कुमार सकलेचा 18 जनवरी 1978 19 जनवरी 1980 जनता पार्टी
16 सुंदरलाल पटवा 20 जनवरी 1980 17 फ़रवरी 1980 जनता पार्टी

राष्ट्रपति शासन 18 फ़रवरी 1980 8 जून 1980

17 अर्जुन सिंह 8 जून 1980 10 मार्च 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18 अर्जुन सिंह 11 मार्च 1985 12 मार्च 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
19 मोतीलाल वोरा 13 मार्च 1985 13 फ़रवरी 1988 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
20 अर्जुन सिंह 14 फ़रवरी 1988 24 जनवरी 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
21 मोतीलाल वोरा 25 जनवरी 1989 8 दिसम्बर 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
22 श्यामा चरण शुक्ल 9 दिसम्बर 1989 4 मार्च 1990 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
23 सुंदरलाल पटवा 5 मार्च 1990 15 दिसम्बर 1992 भारतीय जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन 16 दिसम्बर 1992 6 दिसम्बर 1993
24 दिग्विजय सिंह 7 दिसम्बर 1993 1 दिसम्बर 1998 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
25 दिग्विजय सिंह 1 दिसम्बर 1998 8 दिसम्बर 2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
26 उमा भारती 8 दिसम्बर 2003 23 अगस्त 2004 भारतीय जनता पार्टी
27 बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 29 नवम्बर 2005 भारतीय जनता पार्टी
28 शिवराज सिंह चौहान 29 नवम्बर 2005 12 दिसम्बर 2008 भारतीय जनता पार्टी
29 शिवराज सिंह चौहान 12 दिसम्बर 2008 दिसम्बर 2013 भारतीय जनता पार्टी
30 शिवराज सिंह चौहान दिसम्बर 2013 12 दिसंबर 2018 भारतीय जनता पार्टी

राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट, आजादी के बाद इन्होनें संभाली कमान

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story