Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कमलनाथ सरकार को बड़ी राहत, किसान मजदूर महासंघ अब नहीं करेगा आंदोलन Watch Video

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मिलकर एक जून से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। भोपाल में सीएम कमलनाथ से चर्चा के बाद महासंघ के नेता शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्काजी ने यह ऐलान किया है।

कमलनाथ सरकार को बड़ी राहत, किसान मजदूर महासंघ अब नहीं करेगा आंदोलन  Watch Video
X

भोपाल। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मिलकर एक जून से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। भोपाल में सीएम कमलनाथ से चर्चा के बाद महासंघ के नेता शिवकुमार शर्मा उर्फ कक्काजी ने यह ऐलान किया है।

किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में महासंघ मध्य प्रदेश में 1 से 5 जून तक आंदोलन करने वाला था। लेकिन प्रदेश में किसानों के एक अलग संगठन भारतीय किसान यूनियन का 3 दिन का आंदोलन जारी रहेगा।

इस बैठक में मुख्य मंत्री ने कर्ज माफी के अलावा किसानों की अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। जिसके बाद किसान यूनियन ने ये फैसला लिया। इस हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा कृषि मंत्री सचिन यादव, वित्त मंत्री तरुण भनोत के अलावा कई विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद थे।

बैठक में तय हुआ कि किसानों की कर्जमाफी के लिए एक निराकरण समिति बनाई जाएगी। जो तय वक्त के अंदर इस मसले को हल करेगी। बैठक में संगठन ने किसानों के मुद्दे पर सात दिन का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है। भूमि अधिग्रहण कानून खत्म करने की मांग भी उठाई गई।

सरकार का आश्वासन

किसान महासंघ को आश्वासन मिला कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित कमेटी किसान हित में फैसला लेगी। समिति की हर 3 महीने में बैठक होगी. सरकार ने किसान कर्ज़ माफी की विसंगति दूर करने का भी भरोसा दिलाया।

ये थीं मांगें

- भूमि अधिग्रहण कानून खत्म किया जाए।

- अनाज का अनावश्यक आयात रोका जाए।

- मंदसौर किसान गोलीकांड में प्रभावी कार्रवाई की मांग।

- आंदोलन के दौरान किसानों पर लगाए गए केस वापस लिए जाएं।

- किसानों की समस्याओं के निपटारे के लिए विकासखंड स्तर पर कमेटियां बनाई जाएं।

- लागत से अधिक आमदनी के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story