खरगोन में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे सवा सौ बच्चों को छुड़ाया गया Watch Video
भगवानपुरा चाइल्ड लाइन की टीम ने सोमवार सुबह रेस्क्यू कर करीब सवा सौ बच्चों को मुक्त किया। इन बच्चों को खेत में मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था। गढ़ी मोगरागांव से ठेकेदार के साथ जा रहे थे बच्चे। फिलहाल सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है।

खरगोन। भगवानपुरा चाइल्ड लाइन की टीम ने सोमवार सुबह रेस्क्यू कर करीब सवा सौ बच्चों को मुक्त किया। इन बच्चों को खेत में मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था। गढ़ी मोगरागांव से ठेकेदार के साथ जा रहे थे बच्चे। फिलहाल सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है।
भगवानपुरा चाइल्ड लाइन डायरेक्टर स्वपनिल ब्यौहार ने जानकारी देते हुए बताया उन्हें बाल श्रम करवाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद श्रम विभाग, महिला बाल विकास विभाग और पुलिस के साथ मिलकर रेस्कूय करके गढ़ी मोगरगांव से ठेकेदार के साथ जा रहे सवा सौ बच्चों को छुड़ाया गया है। जिसमें 8 से 16 साल तक की लड़के और लड़कियां शामिल हैंं। सभी बच्चे बाल कल्याण समिति को सौंप दिए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App