जय किसान फसल ऋण माफी योजना का सीएम आज करेंगे शुभारंभ, किसानों को मैसेज आने शुरू
जय किसान फसल ऋण माफी योजना के लाभ का वितरण आज सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ इसका शुभारंभ रतलाम के नामली में दोपहर डेढ़ बजे करेंगे। ड्राफ्ट बन जाने के कारण बैंकों ने किसानों के खातों में रुपए डालने शुरू कर दिए हैं। वहीं कई किसानों को कर्जमाफी के मैसेज भी सुबह आ गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 22 Feb 2019 11:49 AM GMT
भोपाल। जय किसान फसल ऋण माफी योजना के लाभ का वितरण आज सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ इसका शुभारंभ रतलाम के नामली में दोपहर डेढ़ बजे करेंगे। ड्राफ्ट बन जाने के कारण बैंकों ने किसानों के खातों में रुपए डालने शुरू कर दिए हैं। वहीं कई किसानों को कर्जमाफी के मैसेज भी सुबह आ गए।
मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन में किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र व किसान सम्मान ताम्रपत्र प्रदान करेंगे। पहले फेज में प्रदेश के कुल 25 लाख 49 हजार किसानों के बैंक खातों में कर्ज माफी की राशि पहुंचेगी। इससे सरकार पर कुल 10 हजार 123 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा।
तहसील स्तर पर सम्मेलन 25 से
इसके साथ ही सभी जिलों व तहसील स्तर पर किसान सम्मेलन शुरु हो जाएंगे। तहसील स्तर पर सम्मेलन 25 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च तक चलेगा। पहले फेज में अभी हरे रंग के आवेदन वाले किसानों के बैंक खातों में कर्ज माफी की राशि पहुंचेगी, इसके बाद बाकी सफेद व गुलाबी रंग के आवेदनों पर कार्रवाई शुरू होगी। कर्ज माफी की राशि किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस, नेफ्ट व नैक के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- chief minister kamal nath jai jawan crop loan waiver scheme madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news breaking news जय किसान फसल ऋण माफी योजना मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एम
Next Story