देश का ये राज्य बनेगा पहला ऐसा प्रदेश, जहां होगा गाय मंत्रालय
गाय का मुद्दा एक बार फिर जोर पकड़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में सरकार के राज्य मंत्री अखिलेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री से गौ मंत्रालय बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गौ मंत्रालय गठन के लिए पूरा राज्य उनका साथ देगा।

देश में गौ सुरक्षा का मुद्दा हमेशा से ही चरम पर रहा है। गाय की सुरक्षा के लिए देश में हर रोज आंदोलन होते रहते हैं। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तो काफी सालों से चली आ रही है। अब देश में गायों को लेकर एक अलग मंत्रालय होने की मांग भी उठ रही है।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने अपनी राज्य सरकार ने गायों के लिए अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की है। कैबिनेट मंत्री स्वामी अखिलेश्वरानंद ने यह मांग की है।
I request the Madhya Pradesh govt to constitute a cow ministry. The CM himself is a farmer & people like me will help him in this. I am getting full support from the public: Akhileshwaranand, MP Cabinet Minister pic.twitter.com/NKwmV6ZOIy
— ANI (@ANI) June 20, 2018
स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा है कि मैं मध्य प्रदेश सरकार से गाय के लिए अलग से मंत्रालय गठन करने का अनुरोध करता हूं। राज्य के मुख्यमंत्री भी एक किसान हैं। मुझे जनता का पूर्ण समर्थन प्राप्त है, मैं मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाता हूं कि हम सभी लोग इस कार्य में मुख्यमंत्री जी की मदद करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अब राज्य में गौ मंत्रालय बनना ही चाहिए। जिससे गौ की उनकी सुरक्षा हो सके। सरकार उनपर ओर ज्यादा ध्यान दे सके।
आपको बता दे कि गोरक्षा बोर्ड के चेयरमैन स्वामी अखिलेश्वरानंद को राज्य सरकार ने पहले राज्य मंत्री का दर्जा दिया था पर फिर राज्य सरकार ने उनका प्रमोशन करते हुए उनको कैबिनेट का दर्जा दे दिया था। स्वामी अखिलेश्वरानंद को महामंडलेश्वरर की उपाधि भी प्राप्त है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App