इमरजेंसी में महिलाओं को 24 घंटे टोल फ्री नंबर 181 पर मदद, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
शहर में पहली बार आयोजित हुई कमलनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में सूचना प्रौद्योगिक संचालनालय एवं उसक कैडर के गठन को मंजूरी दी गई है। बैठक में महिलाओं को आपतकालीन स्थिति में सहायता देने के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन 181 टोल फ्री नंबर योजना की स्वीकृति दी गई।

जबलपुर। शहर में पहली बार आयोजित हुई कमलनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक में सूचना प्रौद्योगिक संचालनालय एवं उसक कैडर के गठन को मंजूरी दी गई है। बैठक में महिलाओं को आपतकालीन स्थिति में सहायता देने के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन 181 टोल फ्री नंबर योजना की स्वीकृति दी गई।
मंत्रिमंडल ने प्रदेश में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे विस्तार के परिप्रेक्ष्य में सूचना प्रौद्योगिकी संचालनालय के गठन के साथ ही सेंटर आफ एक्सीलेंस प्रोजेक्ट ई-मिशन 2019-20 तक चालू रहेगा। इस बैठक में महिलाओं को आपातकालीन सहायता देने के लिए महिला हेल्पलाइन केंद्रा के लिए 27 पदों की पूर्ति आउटसोर्स से करने के लिये 1 करोड़ 7 लाख की स्वीकृति दी है।
हेल्पलाइन नं. 181 सभी इमरजेंसी सेवा से जुड़ेगा
महिला हेल्पलाइन 1810 को वर्तमान में उपलब्ध सभी आपातकलीन सेवाओं वन स्टाप सेंटर तथा अन्य हेल्पलाइन से जोड़ा जाएगा। 181 नंबर का उपयोग किसी भी दूससंचार माध्यम जैसे पोस्टपेड, प्रीपेड, मोबाइल, लैंडलाइन, प्राइवेट, पब्लिके नेटवर्क जैसे जीएसएम, सीडीएमए, थ्रीजी, 4 जी से किया जा सकता है। हेल्पलाइन केन्द्रों से हिंसा पीड़ित महिलाओं को आपातकालीन सेवाओं के साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App