MP उपचुनाव: कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, EVM खराब होने से घंटों लाइन में खड़े रहे वोटर्स
मध्यप्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। लोग घरों से निकलकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। लोग घरों से निकलकर वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। हर मतदान केंद्र पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
#MadhyaPradesh by-polls: Voting begins in Mungaoli & Kolaras, visuals from a polling booth in Kolaras. pic.twitter.com/FpfJJoYJtn
— ANI (@ANI) February 24, 2018
प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने कोलारस और मुंगावली क्षेत्र के मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कोलारस निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 44 हजार 457 मतदाता जबकि मुंगावली में एक लाख 91 हजार 9 मतदाता हैं।
इसी बीच खबर आ रही है कि बूथ नंबर 57 पर ईवीएम मशीन काम नहीं कर रही है। लोग ईवीएम मशीन के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
#MadhyaPradesh: EVM at Kolaras' booth number 57 is currently not working, people wait outside to cast their votes. pic.twitter.com/okAIN5xiOO
— ANI (@ANI) February 24, 2018
इस उपचुनाव को दोनों राजनीतिक दलों के बीच सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। मुंगावली में कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन होने से और कोलारस में कांग्रेस के विधायक रामसिंह यादव के निधन होने से चुनाव कराने पड़ रहे है।
मुंगावली उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव और भाजपा उम्मीदवार श्रीमती बाई साहब यादव के बीच है।
कोलारस में कुल 22 उम्मीदवार इस चुनावी समर में है और मुख्य मुकाबला कांग्रेस के महेन्द्र सिंह यादव और भाजपा के देवेन्द्र जैन के बीच है। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App