Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

MP उपचुनाव: मुंगावली में 77.05% और कोलारस में 70.40% मतदान

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों कोलारस और मुंगावली के लिए शनिवार को वोट डाले गए।

MP उपचुनाव: मुंगावली में 77.05% और कोलारस में 70.40% मतदान
X

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों कोलारस और मुंगावली के लिए शनिवार को वोट डाले गए। हर मतदान केंद्र पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। शाम 5 बजे तक कोलारस में 70.40 प्रतिशत और मुंगावली में 77.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

आपको बता दें कि कुछ जगहों पर लंबी लाइन लगने से पांच बजे बाद भी पर्ची देकर वोट डलवाए गए। कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर भारीतय जनता पार्टी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला है।

खराब मशीनों को बदला गया

प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह के अनुसार वोटिंग की शुरुआत में कोलारस में 15 और मुंगावली में 17 जगहों पर वीवीपीएटी मशीनों में शिकायत आई थी। जिन्हें बदल दिया गया था। उसके बाद वोटिंग शुरू की गई थी।

कोलारस निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 44 हजार 457 मतदाता जबकि मुंगावली में एक लाख 91 हजार 9 मतदाता हैं। आपको बता दें मुंगावली (अशोक नगर) में यह मुकाबला बाई साहेब बीजेपी और बृजेंद्र सिंह यादव कांग्रेस के बीच हैं। वहीं कोलारस (शिवपुरी) में देवेंद्र जैन बीजेपी और महेंद्र सिंह यादव कांग्रेस के बीच है।

चुनाव को सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है

इस उपचुनाव को दोनों राजनीतिक दलों के बीच सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। मुंगावली में कांग्रेस विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के निधन होने से और कोलारस में कांग्रेस के विधायक रामसिंह यादव के निधन होने से चुनाव कराने पड़ रहे है।

मुंगावली उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार बृजेन्द्र सिंह यादव और भाजपा उम्मीदवार श्रीमती बाई साहब यादव के बीच है।

कोलारस में कुल 22 उम्मीदवार इस चुनावी समर में है और मुख्य मुकाबला कांग्रेस के महेन्द्र सिंह यादव और भाजपा के देवेन्द्र जैन के बीच है। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story