सवारियों से भरी चलती बस के पहिये निकले, उड़ गए यात्रियों के होश, मची अफरा तफरी
टीकमगढ़ से पृथ्वीपुर की और जा रही तेज रफ्तार बस के अचानक पहिया निकलने से अफरा तफरी मच गई। घटना आज सुबह 6 बजे की बताई जा रही है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 8 March 2019 9:39 AM GMT
हेमंत वर्मा, पृथ्वीपुर। टीकमगढ़ से पृथ्वीपुर की और जा रही तेज रफ्तार बस के अचानक पहिया निकलने से अफरा तफरी मच गई। घटना आज सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। पहिया निकलने के कारण अनियंत्रित बस से बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में करीब करीब 40 लोग सवार थे। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को डायल 100 और एम्बुलेंस की मदद से पृथ्वीपुर और दिगोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
टीकमगढ़ से चलने वाली जय बाबा कंपनी की बस करीब 40 सवारियोंं लेकर झांसी जा रही थी तभी जेवरा गांव के पास बस के पीछे के पहिये दौड़ती बस से अचानक निकल गए। जिससे बस पीछे की तरफ झुक गई। जिसके बाद अनियंत्रित होकर बस कुछ दूर तक घिसटने हुए गई। चालक ने सुझबूझ दिखा बस को सड़क के किनारे ले जाने की कोशिश की ओर रोक दिया। जिसकी वजह से आज बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- prithvipur tikamgad bus accident madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एमपी न्यूज़ सीजी खबर मध्य प्रदेश आज का �
Next Story