भाजपा प्रवक्ता अनिल ने फेसबुक पर लिखा, महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे पर पाकिस्तान के... पार्टी ने किया निलंबित
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने के मामले में मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया संपर्क प्रमुख अनिल सौमित्र को भारतीय जनता पार्टी ने निलंबित कर दिया है। पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी पदों से निलंबित कर दिया है।

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने के मामले में मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया संपर्क प्रमुख अनिल सौमित्र को भारतीय जनता पार्टी ने निलंबित कर दिया है। पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी पदों से निलंबित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए सौमित्र से 7 दिन में जवाब देने को भी कहा है। पहले बीजेपी ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, अनंतकुमार हेगड़े और एमपी के मीडिया संयोजक नलिन कतील को नोटिस दिया है।
बता दें अनिल सौमित्र ने सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता कहकर फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश ने कार्रवाई करते हुए अनिल को प्राथमिक सदस्या से निलंबित किया है। शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता अनिल सौमित्र ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए, कुछ लायक तो कुछ नालायक। हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में महात्मा गांधी का नाम नहीं लिखा था लेकिन उनका इशारा साफ था।
वहीं इस मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी टिप्पणी की है। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा विगत 2 दिनों में अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और नलीन कटील के जो बयान आये हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है।
विगत 2 दिनों में श्री अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और श्री नलीन कटील के जो बयान आये हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है।
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) May 17, 2019
इन लोगों ने अपने बयान वापिस लिए हैं और माफ़ी भी मांगी है। फिर भी सार्वजनिक जीवन तथा भारतीय जनता पार्टी की गरिमा और विचारधारा के विपरीत इन बयानों को पार्टी ने गंभीरता से लेकर तीनों बयानों को अनुशासन समिति को भेजने का निर्णय किया है।
— Chowkidar Amit Shah (@AmitShah) May 17, 2019
बता दें भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ने पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया और बाद में काफी विवाद के बाद गुरुवार को माफी भी मांग ली। प्रज्ञा ने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। प्रज्ञा ने कहा था कि नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबां में झांक कर देखें। ऐसे लोगों को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App