भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी, देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया
हाल ही में मध्यप्रदेश भोपाल से सांसद बनी भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बुधवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उन्हें राजधानी के 12 नंबर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

भोपाल। हाल ही में मध्यप्रदेश भोपाल से सांसद बनी भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बुधवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उन्हें राजधानी के 12 नंबर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है पेट की आंतों में इन्फेक्शन, कमर के दर्द और हाई ब्लड प्रेशर के चलते उनकी तबीयत खराब हुई है।
मेडिकल बुलेटिन डॉक्टर डॉ. अजय मेहता ने बताया प्रज्ञा सिंह की आंतों में सूजन और बल्ड प्रेशर काफी बड़ा हुआ था इसलिए एडमिट किया गया। संभवत: एक या दो दिन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
गौरतलब है कि हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भारी अंतर से चुनाव में हराया है। साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों से मात दी।
बता दें कि 3 जून को विशेष एनआईए अदालत ने बीजेपी सांसद और मालेगांव बम धमाके में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बड़ा फैसले सुनाया था। कोर्ट ने मालेगांव धमाके की सुनवाई के चलते साध्वी को सप्ताह में 1 बार अदालत में हाजिर होने के आदेश दिए थे। साध्वी प्रज्ञा ने बीमारी का हवाला देकर पेशी से छूट दिए जाने की गुजारिश की थी, लेकिन विशेष अदालत ने साफ इनकार कर दिया था।
29 सितंबर 2008 में मालेगांव में एक बम धमाका हुआ था। इसमें सात लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे। इस मामले स्वामी असीमानंद, कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जमानत पर बाहर हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App