Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश समाचार: नेता प्रतिपक्ष भार्गव का बड़ा बयान, कहा- नेता का लड़का टिकट नहीं तो क्या भीख मांगेगा

मध्यप्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेताओं के परिजन लोकसभा के टिकिट की कतार में हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इन नेताओं की पैरवी करते हुए बड़ा दिया है। उन्होंने कहा, नेताओं के लड़के टिकिट नहीं तो क्या भीख मांगेंगे ।

मध्य प्रदेश समाचार: नेता प्रतिपक्ष भार्गव का बड़ा बयान, कहा- नेता का लड़का टिकट नहीं तो क्या भीख मांगेगा
X
विनोद आर्य, सागर। मध्यप्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेताओं के परिजन लोकसभा के टिकिट की कतार में हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इन नेताओं की पैरवी करते हुए बड़ा दिया है। उन्होंने कहा, नेताओं के लड़के टिकिट नहीं तो क्या भीख मांगेंगे।
बता दें नेता भार्गव का बेटा अभिषेक भार्गव भी सागर और दमोह लोकसभा से दावेदारी कर रहे हैं। भार्गव ने एक बयान में कहा कि अधिकारी का बेटा अधिकारी, सेठ का बेटा सेठ बनता है। कोई बीस साल से राजनीति कर रहा है तो फिर टिकिट नही मांगेगा तो क्या भीख मांगेगा।
सागर जिले की रहली विधानसभा से लगातार आठ दफा जीत चुके गोपाल भार्गव अक्सर चर्चा में बने रहते है। इसी राजनीतिक उठापठक में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के डेढ़ साल के नाती का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उनके बेटे और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव का वीडियो वायरल हुआ है। इसमे अभिषेक अपने बेटे आशुतोष से पूछते हैं कौन जीतेगा तो डेढ़ साल का मासूम कई बार मोदी मोदी चिल्लाता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story