इन दो विधायकों ने किया नए साल मनाने का विरोध, कांग्रेस ने खड़े किए ये सवाल
दुनियाभर में नए साल 2018 का जश्न मनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में नए साल के आगाज को लेकर घमासान मचा है।

दुनियाभर में नए साल 2018 का जश्न मनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में नए साल के आगाज को लेकर घमासान मचा है। दरअसल यहां पर भाजपा के दो विधायकों ने एक जनवरी से नए साल न होने बात कही।
जिसके बाद इस बात को लेकर विवाद होना शरू हो गया। भाजपा विधायकों के इस बयान के बाद कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिहं चौहान पर हमला बोला। कांग्रेस ने भाजपा और उनके मंत्रियों से पूछा है कि वे बताएं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नया साल मनाने कहां गए हैं?
यह भी पढ़ें- CRPF कैंप हमले पर बोले राजनाथ सिंह- जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा
नए साल के कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के खिलाफ
आपको बता दें कि राज्य सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव और जयभान सिंह पवैया नए साल के कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बता चुके हैं। इसका अलावा उन्होंने कहा था कि हिंदू वर्ष के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए।
भाजपा के विधायक मोहन यादव ने कहा हमारा हिंदू वर्ष गुड़ी पड़वा से होता है। यह दुर्भाग्यशाली है, जब अग्रेंजी कैलेंडर के मुताबिक नए साल के नाम पर आयोजन होते हैं।
यह भी पढ़ें- मुंबई कमला मिल्स हादसा: पब का मालिक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
अजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर कसा तंज
भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने तंज कसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों और विधायकों को अपने सीएम शिवराज सिंह चौहान से तो पूछ लेना चाहिए कि वे नए साल पर तीन दिन कहां रहेंगे? पोर्टब्लेयर किस काम के लिए जा रहे हैं?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App