लोकसभा चुनाव 2019 : भाजपा मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक शुरू, नेता प्रतिपक्ष के बेटे अभिषेक और बिसेन की बेटी ने भी मांगा टिकट
भाजपा मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। आज की महत्वपूर्ण बैठक में कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 19 March 2019 11:54 AM GMT
अजय त्रिपाठी, भोपाल। भाजपा मुख्यालय में चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। आज की महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नंद कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, गौरीशंकर बिसेन, स्वतंत्र देव सिंह, राजेंद्र शुक्ला, नरोत्तम मिश्रा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।
वहीं बैठक शुरू होने से पहले सांसदों के विरोध पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, सबको अपनी बात रखने का हक है। टिकट पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगी। चुनाव समिति की बैठक में आज कई नामों पर विचार होगा।
बैठक में कई नेताओं के साथ उनके परिजन भी बीजेपी कार्यालय पहुंचे। टिकट के लिए दावेदार गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव और गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम ने भी टिकट मांगा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- BJP election committee meeting Bhopal News lok sabha elections 2019 bjp candidates list bjp candidate list bjp candidates 2019 bjp candidate list 2019 list of bjp candidates first list of bjp candidates bjp candidates 2019 bjp list lok sabha election 2019 bjp candidates lok sabha election lok sabha election 2019 लोकसभा चुनाव 2019 बीजेपी बिहार आम चुनाव 2019 madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya prades
Next Story