पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ के खून बहा देंगे बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा ने किया किनारा
बीजेपी नेता और भोपाल के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के 'खून बहा देंगे' वाले विवादित बयान से बीजेपी संगठन ने किनारा कर लिया है।

भोपाल। बीजेपी नेता और भोपाल के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के 'खून बहा देंगे' वाले विवादित बयान से बीजेपी संगठन ने किनारा कर लिया है। नगर निगम द्वारा एमपी नगर में अतिक्रमण कर वर्षाें से जमीं गुमठियां हटाए जाने के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे सुरेंद्रनाथ सिंह (मम्मा) ने गुरुवार को शब्दों की मर्यादा तोड़ दी।
पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के बयान से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह नाराज है। इसके बाद सुरेंद्र नाथ सिंह के खून खराबे वाले बयान को लेकर बीजेपी संगठन जवाब तलब कर सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश का कहना है कि इस तरह की भाषा का उपयोग करना उचित नहीं है। चाहे सुरेंद्रनाथ हो या कोई और। हर किसी को भाषा में संयम बरतना चाहिए। उन्होंने किस मसले यह बात कही है, इसकी जानकारी लूंगा। वहीं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने काह कि उद्देश्य कितना भी पवित्र हो पर भाषा पर संयम होना चाहिए। कभी कभी ऐसी परिस्थितियां बन जाती है पर फिर भी वाणी पर संयम जरूरी है।
वहीं भीड़ को उकसाने वाले बयान के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्यों सरकार अधिकारियों के खिलाफ भीड़ को उकसाने के आरोप में उनके खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इधर संगठन में भी बयान पर नाराजगी जताई है।
बता दें पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह गुरुवार को गुमठियां हटाने और झुग्गीवासियों को मिल रहे भारी बिजली बिल को लेकर रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए अपशब्दों को प्रयोग करते हुए प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। गुमठी व्यवसायियों से नारे लगवाते हुए बोले- हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़कों पर खून बहेगा। फिर बोले, और यह खून कमलनाथ का होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App