दिल दहला देने वाला मंजर, मासूम को रौंदते निकली बाइक...जाने फिर क्या हुआ
जाको राखे साइयां मार सके न कोय की कहावत गुरुवार को एक बार फिर चरितार्थ हुई है। जब एक 3 साल की बच्ची घर के बाहर निकली और तेजरफ्तार बाइक मासूम को अपने चपेट में लेती हुई उसके ऊपर से गुजर गई। इसके बाद भी उस बच्ची को एक खरोच तक नहीं आई और यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 21 Feb 2019 5:31 PM GMT
इंदौर। जाको राखे साइयां मार सके न कोय की कहावत गुरुवार को एक बार फिर चरितार्थ हुई है। जब एक 3 साल की बच्ची घर के बाहर निकली और तेजरफ्तार बाइक मासूम को अपने चपेट में लेती हुई उसके ऊपर से गुजर गई। इसके बाद भी उस बच्ची को एक खरोच तक नहीं आई और यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।
घटना शहर के इंडस्ट्री हाउस के पीछे धोबी घाट की है। जहां दोपहर में एक 3 साल की बच्ची पलक शर्मा अपने घर से बाहर निकलकर दादी के पास जाने लगी। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मारते हुए उसके शरीर और पैर के ऊपर से गुजर गई। इतना ही बच्ची कुछ दूर उसके साथ घिसते हुए भी गई।
इसके बाद वह तेजी से उठी और रोती हुइ अपनी दादी से जाकर लिपट गई। यह पूरी घटना घर के ऊपर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद बाइक सवार डर कर तेजी से भाग निकला। बच्ची को पैर में हल्की चोट आई है। वहीं लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे हैं क्योंकि जिस तरह से बाइक सवार बच्ची को रौंदते हुए निकला था। उससे तो बच्ची को कुछ भी हो सकता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story