बड़ा हादसा: नाले में पलटी यात्री बस, 30 से ज्यादा यात्री घायल और 3 की मौत, घायलों को जिला अस्पताल लाया गया
पनागर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस के पलटने का मामला सामने आया है। जहां कटनी से जबलपुर आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। जिसमें सवार 30 से ज्यादा यात्रियों के घायल और 3 लोगों की मौत हो गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 17 Feb 2019 9:27 AM GMT Last Updated On: 17 Feb 2019 9:27 AM GMT
संजय साहू, जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस के पलटने का मामला सामने आया है। जहां कटनी से जबलपुर आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। जिसमें सवार 30 से ज्यादा यात्रियों के घायल और 3 लोगों की मौत हो गई।
सभी घायलों को जबलपुर जिला अस्पताल में लाया गया है। बताया जा रहा हादसा सुबह 4 बजे का है। हादसे की जानकारी लगते ही 100 और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काला इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
.jpg)
12 घायलों को जबलपुर और सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चार को मेडिकल कॉलेज और 15 घायलों को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग कुंभ में शामिल होकर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक पूजा ट्रेवल्स की बस कटनी से जबलपुर जा रही थी। इसी दौरान वह नाले पर बने पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई, सभी यात्री घबरा गए थे।
.jpg)
वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इस दौरान उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर भी मौके के लिए रवाना हो गई थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Road Accident Jabalpur News madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एमपी न्यूज़ सीजी खबर मध्य प्रदेश आज का सम
Next Story