एमपी न्यूज़ : स्मार्ट सिटीज डिजीटल चैलेंज में भोपाल को मिला पहला स्थान
केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटीज डिजीटल चैलेंज में भोपाल को पहला स्थान मिला है। केन्द्र सरकार की 100 दिन 100 स्मार्ट सिटीज डिजीटल पेमेंट चैलेंज में बेस्ट डिजिटल पेमेंट अडाॅप्टर का चैलेंज दिया गया था।

भोपाल। केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटीज डिजीटल चैलेंज में भोपाल को पहला स्थान मिला है। केन्द्र सरकार की 100 दिन 100 स्मार्ट सिटीज डिजीटल पेमेंट चैलेंज में बेस्ट डिजिटल पेमेंट अडाॅप्टर का चैलेंज दिया गया था।
इस चैलेंज रैकिंग भारत सरकार के शहरी कार्य एवं आवासन मंत्रालय ने मंगलवार को जारी कर दी। इसमें 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटगरी में भोपाल को पहला स्थान मिला है।
आपको बता दें कि, यह चैलेंज पिछले साल 30 सितंबर तक चला था। भारत सरकार के इस चलेंज को भोपाल स्मार्ट सिटी ने भी स्वीकार किया था। चैलेंज के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में डिजीटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए भोपाल स्मार्ट सिटी शहर के कई स्थानों पर कैम्पेन चलाया और इसमें आम लोगों को जोड़ा। प्रमुख मार्केट्स में डिजीटल बैंक बाजारों का आयोजन किया गया।
इसके अलावा डिजिटल पेमेंट के लिए रथ पूरे शहर में चलाया गया। इतना ही नहीं डिजिटल पेमेंट करने वालों को तरह-तरह के आॅफर दिए गए। इसका नतीजा यह हुआ कि, भोपाल डिजीटल पैमेंट चैलेंज में नंबर वन बन गया। हालांकि प्रदेश में 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन को पहला स्थान मिला है। ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App