पुलिसकर्मियों पर चढ़ा होली का रंग, आईजी डीआईजी ने जमकर लगाए ठुमके
जनता को होली का सुरक्षित माहौल देने के बाद हमेशा की तरह दूसरे दिन भाई दूज के मौके पर पुलिसवालों ने जमकर होली खेली। जिला पुलिस लाइन में सबेरे से होली की हुड़दंग शुरू हो गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 22 March 2019 3:33 PM GMT
अजय त्रिपाठी, भोपाल। जनता को होली का सुरक्षित माहौल देने के बाद हमेशा की तरह दूसरे दिन भाई दूज के मौके पर पुलिसवालों ने जमकर होली खेली। जिला पुलिस लाइन में सबेरे से होली की हुड़दंग शुरू हो गई। जिला पुलिस बल के कर्मचारियों अधिकारियों के साथ-साथ आईजी जयदीप प्रसाद, डीआईजी इरशाद वली शहर के तीनों एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी होली के इस समारोह में शामिल हुए।

पुलिस कर्मचारियों ने आईजी जयदीप प्रसाद और डीआईजी इरशाद वली को जमकर रंग गुलाल लगाया, वहीं दोनों अधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ गीत, संगीत, नृत्य में भी हिस्सा लिया। भोपाल पुलिस लाइन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में होली के रंग में अधिकारी हो या फिर कर्मचारी सभी रंगे हुए नजर आये। वहीं महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने भी जमकर ठूमके लगाए। इस मौके पर डीआईजी इरशाद वली भी होली के रंग में रंगे नजर आये।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story