8 साल की मासूम से रेप-हत्या के मामले में विष्णु दोषी करार, आज होगा सजा का ऐलान Watch Video
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में गत दिनों 8 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या के दिल दहला देने वाले मामले में अदालत आज आरोपी विष्णु बामोरे की सजा का ऐलान करेगी।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में गत दिनों 8 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या के दिल दहला देने वाले मामले में अदालत आज आरोपी विष्णु बामोरे की सजा का ऐलान करेगी। वारदात के एक महीने 2 दिन में अदालत का बुधवार फैसला आ गया है। जिसमें कोर्ट ने विष्णु को दोषी करार दिया है। इस केस में पुलिस ने 40 लोगों को गवाह बनाया था।
पुलिस की ओर से आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के पूरे प्रयास किए गए थे। हालांकि फैसले के बाद ही साफ हो सकेगा की आरोपी को फांसी अथवा उम्र कैद में से क्या सजा मिलती है। इसके पहले बुधवार को आरोपी विष्णु बामोरे को पुलिस ने विशेष न्यायाधीश कुमुदनी पटेल की कोर्ट में पेश किया। अदालत में आरोपी पर हमले की आशंका को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शासकीय वकील मनीषा ने कोर्ट से आरोपी को फांसी देने की मांग की है।
बात दें गत महीने 07 जून को कमला नगर इलाके के मांडवा बस्ती में ही रहने वाले आरोपी विष्णु प्रसाद ने आठ साल की मासूम को अगवा करने के बाद में बलात्कार किया था। इसके बाद में उसके साथ में अप्रकृतिक कृत्य भी किया गया था। बाद में मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। 08 जून की सुबह मासूम बच्ची की लाश उसके परिजनों ने घर के पास ही एक चेंबर के पटिये पर रखी हुई बरामद की थी।
10 जून को पुलिस ने आरोपी विष्णु को खंडवा से गिरफ्तार किया था। 17 जून को उसके खिलाफ कोर्ट में 108 पेज का चालान पेश किया गया। 19 जून को आरोप तय हुए थे। पुलिस ने कुल 40 लोगों को गवाह बनाया था। कोर्ट ने आरोपी विष्णु बामोरे को बच्ची के साथ ज्यादती, अप्राकृतिक कृत्य और उसके बाद हत्या की धाराओं में दोषी माना है। कोर्ट ने आरोपी को 363, 366, 376, 377 302 और 201 धाराओं में दोषी माना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App