मध्य प्रदेश समाचार : कांग्रेस नेता देवेंद्र और उनके बेटे पर जानलेवा हमला, तीन दिन पहले ही बसपा का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा
बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हटा के कद्दावर नेता देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे सोमेश पर आज सुबह एक दर्जन से अधिक लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हमले के पीछे राजनीतिक रंजिश जिला पंचायत चुनाव के समय का विवाद बताया जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 15 March 2019 2:09 PM GMT
विजय श्रीवास्तव, दमोह। बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हटा के कद्दावर नेता देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे सोमेश पर आज सुबह एक दर्जन से अधिक लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हमले के पीछे राजनीतिक रंजिश जिला पंचायत चुनाव के समय का विवाद बताया जा रहा है।

वहीं देवेंद्र के परिजनों ने पथरिया की बसपा विधायक रामबाई सिंह के परिजनों एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष के पुत्र पर लगाए मारपीट के आरोप लगाया है। देवेंद्र चौरसिया ने तीन दिन पहले ही बसपा का दामन छोड़कर भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के सामने कांग्रेस का हाथ थामा था। देपेंद्र बसपा के जिला उपाध्यक्ष थे। बताया जा रहा है आज सुबह कुछ लोग धारदार हथियारों के साथ पहुंचे और देवेंद्र चौरसिया और उनके बेटे सोमेश पर हमला बोल दिया।
बुरी तरह घायल दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से चौरसिया के परिवार के लोग दहशत में है, उन्होंने पुलिस से हमलावरों को जल्दी पकड़ने की मांग की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Attack on Congress leader hatta damoh Attack on leader son Damoh News कांग्रेस नेता पर हमला हटा दमोह madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी
Next Story