सीएम सिक्यूरिटी में तैनात सिपाही पर हमला, फरार हुए बदमाश, शरीर के कई हिस्सों में आई चोट
सीएम सिक्यूरिटी में तैनात एक सिपाही को सरेराह बदमाश ने छुरी मारकर जख्मी कर दिया। सिपाही के चेहरे और हाथ में छुरी के वार लगे हैं। घटना नेहरू नगर इलाके में हुई थी। कमला नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 2 Feb 2019 9:27 AM GMT
भोपाल। सीएम सिक्यूरिटी में तैनात एक सिपाही को सरेराह बदमाश ने छुरी मारकर जख्मी कर दिया। सिपाही के चेहरे और हाथ में छुरी के वार लगे हैं। घटना नेहरू नगर इलाके में हुई थी। कमला नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर निवासी सिपाही दीपक चतुर्वेदी सीएम सुरक्षा में तैनात है। वह शुक्रवार शाम को ड्यूटी से बाइक लेकर घर जा रहे थे। शाम करीब सवा 7 बजे जब वे नेहरू नगर चौराहे पर पहुंचे तो विक्की नाम के बदमाश ने रोक लिया।
इससे पहले की वे कुछ समझ पाते बदमाश ने अपने पास रखी छुरी निकाल कर उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। छुरी लगने से उनके चेहरे, हाथ समेत शरीर के हिस्सों में चोट आई है। हमले के बाद बदमाश फरार हो गया।
वहीं हमले में घायल सिपाही दीपक को लहूलुहान हालत में लोगों ने जेपी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे वे कमला नगर थाने पहुंचे। जहां उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। दीपक का कहना है कि विक्की से उनकी कोई रंजिश नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story