नरसिंहपुर में इस भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किए कई जगह वार
तेंदूखेड़ा के घोघरा नाले के पास देर रात बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि भोपालCreated On: 9 March 2019 12:20 PM GMT Last Updated On: 9 March 2019 12:20 PM GMT
नरसिंहपुर। तेंदूखेड़ा के घोघरा नाले के पास देर रात बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। हमले में जिला उपाध्यक्ष विष्णु के पीठ एवं जांघ समेत शरीर पर कई जगह वार किया गया। जिसके बाद भाजपा नेता को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं भाजपा नेता विष्णु ने अपने बयान में कांग्रेस विधायक पर जान से मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया किसी बाईक पर सवार होकर किसी शादी से लौट रहे थे जिसके बाद तेंदूखेड़ा घोघरा नाके के पास कुछ लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांसद राव उदय प्रताप सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य राजीव अग्रवाल घायल विष्णु शर्मा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- bjp leader narsinghpur attack on bjp lead नरसिंहपुर जानलेवा हमला madhya pradesh madhya pradesh news madhya pradesh latest news madhya pradesh breaking news madhya pradesh top news MP news MP latest news <P breaking news मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ मध्य प्रदेश खबर एमपी समाचार एमपी न्यू�
Next Story