Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश: कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा- गठबंधन को लेकर सपा के साथ बातचीत जारी

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मैंने कुछ दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की थी, हम उनके साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा- गठबंधन को लेकर सपा के साथ बातचीत जारी
X

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है।

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मैंने कुछ दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की थी, हम उनके साथ इस मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं।

इससे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गठबंधन करने से इनकार कर दिया था।

मायावती ने कांग्रेस पर बसपा को खत्म करने का भी आरोप लगाया था। मायावती ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिघ पर बढ़ा आरोप लगाते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट बताया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story