Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश चुनाव / सतना के मड़ई गांव में ग्रामीणों ने नहीं डाला एक भी वोट, इस बात से हैं नाराज

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है लेकिन अभी तक सतना के एक मड़ई गांव में किसी भी ग्रामीण ने वोट नहीं डाला है।

मध्य प्रदेश चुनाव / सतना के मड़ई गांव में ग्रामीणों ने नहीं डाला एक भी वोट, इस बात से हैं नाराज
X
मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह से ही जारी है। इसके लिए वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किये गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सतना में मैहर के मड़ई गांव में अब तक एक भी ग्रामीणों ने वोट नहीं डाला है। ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ खास रोष देखा जा रहा है। सरकार से खफा किसानों ने वोट बहिष्कार कर दिया है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में 25 नवंबर 2013 को वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित हुए। लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराते हुए भाजपा ने 230 सीट में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 58 सीट ही आई थीं।
वहीं अगर 2013 से पहले 2008 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो भाजपा के खाते में 230 में से 143 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेसी के खाते में सिर्फ 71 सीटों ही आई थीं। अगर 2003 की बात की जाए तो भाजपा 230 में से 173 और कांग्रेस 38 सीटें ही मिली थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story