मध्यप्रदेश के भोपाल में पहली बार वोट डालने पहुंची ये लड़कियां
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे वोटरों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Nov 2018 9:40 AM GMT
मध्य प्रदेश विधानसभा की 227 सीटों पर भी सुबह 8 बजे से और बालाघाट की तीन सीटों पर 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस बार वोट डालने के लिए पोलिंग बूध पर लंबी लंबी लाइने लगी हुई हैं।
First time voters after casting their votes at a polling booth in Bhopal #MadhyaPradeshElections pic.twitter.com/9Tn9Mi7ySs
— ANI (@ANI) November 28, 2018
एएनआई के मुताबिक, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डाल रहे वोटरों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। भोपाल में पोलिंग बूथ के बाहर बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे युवा वोटर्स।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 25 नवंबर 2013 को वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित हुए। लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराते हुए भाजपा ने 230 सीट में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 58 सीट ही आई थीं।
वहीं अगर 2013 से पहले 2008 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो भाजपा के खाते में 230 में से 143 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेसी के खाते में सिर्फ 71 सीटों ही आई थीं। अगर 2003 की बात की जाए तो भाजपा 230 में से 173 और कांग्रेस 38 सीटें ही मिली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 voting polling Live Update MP Elections 2018 Live Update Madhya pradesh Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Voting Shivraj Singh Chauhan Arun Yadav First time voters after casting their votes at a polling booth मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 शिवराज सिंह चौहान अरुण यादव यु
Next Story