MP Election : भिंड में पोलिंग बूथ पर फायरिंग की खबर, अब मतदान शुरू
मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान के दौरान भिंड से गोलीबारी की खबर आ रही है। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आएंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Nov 2018 11:56 AM GMT
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों मतदान जारी है। वहीं मतदान के दौरान भिंड जिले से फायरिंग की खबर आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के भिंड में पोलिंग बूथ 120 और 122 पर फायरिंग हुई है। जिसके बाद मतदान रोक दिया गया है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में 25 नवंबर 2013 को वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित हुए। लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराते हुए भाजपा ने 230 सीट में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 58 सीट ही आई थीं।
वहीं अगर 2013 से पहले 2008 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो भाजपा के खाते में 230 में से 143 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेसी के खाते में सिर्फ 71 सीटों ही आई थीं। अगर 2003 की बात की जाए तो भाजपा 230 में से 173 और कांग्रेस 38 सीटें ही मिली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 voting polling Live Update MP Elections 2018 Live Update Madhya pradesh Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Voting Shivraj Singh Chauhan Bhind firing Firing During Polls Firing Vote मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 भिंड में फायरिंग वोटिंग के दौरान फायरिंग
Next Story