भोपाल में ईवीएम खराबी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कई जगहों से ईवीएम और वीवीपैट के खराब होने की खबर आ रहीं हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 28 Nov 2018 10:19 AM GMT
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 230 सीटों पर मतदान डाला जा रहा है। सबसे पहले भोपाल में ईवीएम के खराब होने की खबर सामने आई उसके बाद फिर ग्वालियर में भी ईवीएम खराब हो गई।
एएनआई के मुताबिक, भोपाल ईवीएम खराबी के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कर रही है। मध्य प्रदेश में कई जगहों पर पोलिंग बूथों पर ईवीएम में खराबी की खबर है। जिनमें से कई जगहों पर खराब मशीनों को बदल दिया गया है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने खराबी की शिकायत मिलते ही उज्जैन में दो ईवीएम को बदल दिया गया है। वहीं अलीराजपुर में 11, बुरहानपुर में वीवीपैट को भी बदले दिया गया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 25 नवंबर 2013 को वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित हुए। लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराते हुए भाजपा ने 230 सीट में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 58 सीट ही आई थीं।
वहीं अगर 2013 से पहले 2008 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो भाजपा के खाते में 230 में से 143 सीटें आई थीं। जबकि कांग्रेसी के खाते में सिर्फ 71 सीटों ही आई थीं। अगर 2003 की बात की जाए तो भाजपा 230 में से 173 और कांग्रेस 38 सीटें ही मिली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 voting polling Live Update MP Elections 2018 Live Update Madhya pradesh Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Voting Shivraj Singh Chauhan Arun Yadav Congress Protest against EVm EVM VVPAT Election Commission मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 शिवराज सिंह चौहान अरुण यादव यु
Next Story