मध्यप्रदेश चुनाव / कांग्रेस नेता कमलनाथ का भाजपा पर तंज, रण जीतने के लिए हनुमान मंदिर में की पूजा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 27 नवंबर 2018 यानि बुधवार को 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
अपने मत का प्रयोग करने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के लोगों में पूरा विश्वास है, वे साधारण और निर्दोष लोग हैं जिन्हें भाजपा पार्टी के द्वारा लंबे समय से लूटा गया है।
I have full faith in the people of Madhya Pradesh, they are simple and innocent people who have been robbed for a long time by BJP: Kamal Nath, Congress #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/t7J1mxan9u
— ANI (@ANI) November 28, 2018
मतदान के दिन कांग्रेस नेता कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में हनुमान मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की, इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश का रण जीतने के लिए मंदिर में प्रार्थना की।
Congress leader Kamal Nath offers prayers at a Hanuman temple in Chhindwara #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/tjdOwNrwtJ
— ANI (@ANI) November 28, 2018
बता दें कि एमपी में 2899 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनकी किस्मत का फैसला 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता करेंगे जिसमें 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं और 1389 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 voting polling Live Update MP Elections 2018 Live Update Madhya pradesh Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Voting Shivraj Singh Chauhan Arun Yadav kamal nath मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 शिवराज सिंह चौहान अरुण यादव