मुरैना में बोले राहुल गांधी- समाधान कर्ज माफ करने से नहीं, किसान की जिंदगी बदलने से होगा
चुनावी सरगर्मियों के बीच शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुला गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। चुनावी सरगर्मियों के बीच शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं।
राहुला गांधी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और रोश शो भी करेंगे। राहुल गांधी मुरैना में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, राहुला गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है।
लाइव अपडेट..
- राहुल गांधी ने कहा की सबसे पहले नीयत पहचानिए, अगर आपने नीयत पहचान ली तो सही आदमी चुनेंगे।
- सिर्फ कर्जा माफ करने से बात नहीं बनेगी ये सही बात है। आज किसान दुःखी है, घबराया हुआ है और जी नहीं पा रहा है। इसीलिए हम किसान की मदद करते हैं। समाधान सिर्फ कर्जा माफ करने से नहीं होगा। किसान की जिंदगी बदलने से समाधान होगा। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, टेलीकॉम क्रांति का काम हमने करके दिखाया है।
- राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी सोचते हैं इससे हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का फायदा होगा या नुकसान। अगर अमीर लोगों को नुकसान होता है तो फिर वो काम नहीं करते।
- जैसे ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी हम ट्राईबल बिल को लागू करके दिखायेंगे। ये कोई तोहफा नहीं है आपका अधिकार है। नीयत साफ है मेरी। मेरे दिल में आपके अधिकारों के लिये आपकी लड़ाई के लिये जगह है।
- राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी की पूरा देश लाईन में खड़ा हुआ। हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का काला धन सफेद में बदला गया, कोई जेल नहीं गया। मगर 15 लाख रुपये किसी भी गरीब को नहीं मिला। आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का फायदा मिलना चाहिए।
- हिंदुस्तान की एयरफोर्स के लिये यूपीए सरकार 526 करोड़ में हवाई जहाज खरीदती है। इस हवाई जहाज को बनाने का कांट्रैक्ट एचएएल को दिया जाता है। प्रधानमंत्री जी फ्रांस जाते हैं कांट्रैक्ट बदलते हैं, कांट्रैक्ट एचएएल से छीनकर अपने मित्र अंबानी को देते हैं। 526 करोड़ का हवाई जहाज 1600 करोड़ रुपये में खरीदा जाता है। जब अनिल अंबानी जी ने मोदी जी से कांट्रैक्ट मांगा तो उन्होंने बिना किसी से पूछे सीधा 30,000 करोड़ रुपये उसकी जेब में डाल दिया।
- 2014 में नरेंद्र मोदी जी, भाजपा की सरकार बनी और कुछ ही दिनों में पता चलता है कि जमीन अधिग्रहण को भाजपा खत्म करना चाहती है।
- राहुल गांधी ने कहा कि गांधी जी हिंदुस्तान की आजादी के लिये अंग्रेजों से लड़े थे। मगर लक्ष्य- अंग्रेजों को निकालने के बाद हिंदुस्तान के हर नागरिक को उसकी जगह, उसका हक उसको मिले।.
- अंग्रेजों के जाने के बाद बहुत प्रगति हुई। हर व्यक्ति को एक वोट दिया गया। संविधान बनाया गया और हिंदुस्तान में हर व्यक्ति को अधिकार दिया गया। देश में हरित क्रांति ने किसानों को मजबूत किया और अधिकार दिया।
- कुछ लोग कहते हैं कि हिंदुस्तान का पूरा का पूरा फायदा चुने हुए लोगों को मिलना चाहिए।
- देश में हरित क्रांति ने किसानों को मजबूत किया और अधिकार दिया। हम जमीन अधिग्रहण बिल लाए। अब जमीन ऐसे नहीं, किसानों से पूछकर पंचायत से पूछकर जमीन ली जाएगी और मार्केट रेट से चार गुना ज्यादा कीमत दी जाएगी।
- राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास ज्यादा सांसद नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी का हर एक सांसद आपके अधिकार के लिए लड़ा। लोकसभा में और राज्य सभा में हमने भाजपा को रोका।
- राहुल गांधी ने कहा कि दुःख की बात है कि जो अधिकार हमने आपको दिया था, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने छीना।
- अगर मनरेगा को देखें तो इसकी पूरी शक्ति पंचायत में थी। मोदी जी की सरकार आई और पंचायतों को उन्होंने कमजोर किया। भाजपा के लोगों ने पूरे देश में पंचायती राज के ढांचे पर ही आक्रमण कर दिया।
- कांग्रेस ने उस समय मनरेगा को चलाने के लिये 35 हजार करोड़ रुपये दिए। नीरव मोदी हिंदुस्तान के बैंकों से 35 हजार करोड़ रुपये चोरी करके भाग गया और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- राहुल गांधी ने कहा कि विजय माल्या हिंदुस्तान के बैंक से 10,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया। जाने से पहले वित्त मंत्री जेटली जी संसद भवन में मिलते हैं। विजय माल्या उनसे कहता है कि मैं लंदन जा रहा हूं। वित्त मंत्री जेटली जी विजय माल्या की बात सुनते हैं लेकिन न तो ईडी को, न तो सीबीआई को न ही पुलिस को बताते हैं।
Vijay Mallya fled with Rs 9000 Cr. Before fleeing he met FM in Parliament&said he's going to London. FM didn't alert police, ED or CBI. Farmers fight for their rights & you put them in jails. But you don't take action against man who flees with Rs 9000 Cr: R Gandhi in Morena, MP pic.twitter.com/99f8bJN5H9
— ANI (@ANI) October 6, 2018
राहुल गांधी लगभग 11: 30 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए मुरैना के लिए रवाना हुए। मुरैना में राहुल गांधी एकता परिषद और सहयोगी संगठनों के जनांदोलन में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद 2:30 बजे जबलपुर पहुंचकर रोड शो करेंगे और जन सभा को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी नर्मदा पूजा अर्चना करेंगे और आज रात ही दिल्ली वापस लौट आएंगे।
यह भी पढ़ें- अजमेर में पीएम मोदी की आज चुनावी रैली, सीएम वसुंधरा राजे ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। अमित शाह विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां से राजवाड़ा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान की शुरूआत करेंगे।
राजवाड़ा में अमित शाह राजवाड़ा मिलेंगे और लोगों से भी मुलाकात करेंगे। यहां पर अमित शाह करीब 12 बजे दशहरा मैदान पहुंचकर इंदौर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इसके बाद अमित शाह लगभग दो बजे झाबुआ पहुंचकर कालेज ग्राउंड आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। झाबुआ के बाद अमित शाह लगभग चार बजे जावरा पहुंचकर भगत सिंह कालेज ग्राउंड में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
जावरा के बाद अमित शाह लगभग 6 बजे उज्जैन पहुंचकर शहनाई गार्डन महानंदा नगर में उज्जैन संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App