Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

छिंदवाड़ा में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस के नेता कन्फ्यूज, पूरी पार्टी फ्यूज

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की आजादी से अब तक कांग्रेस पार्टी ने झूठ बोलने की इतनी जबरदस्त प्रैक्टिस की है कि उनको अब झूठ बोलने में और झूठ फ़ैलाने में महारथ हासिल हो गया है।

छिंदवाड़ा में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस के नेता कन्फ्यूज, पूरी पार्टी फ्यूज
X

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर पीएम मोदी ने छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की आजादी से अब तक कांग्रेस पार्टी ने झूठ बोलने की इतनी जबरदस्त प्रैक्टिस की है कि उनको अब झूठ बोलने में और झूठ फ़ैलाने में महारथ हासिल हो गया है।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि गुंडा चलेगा, बेईमान चलेगा, भ्रष्टचारी चलेगा मुझे कोई भी उमीदवार चलेगा बस जीतने वाला चाहिए। जिन लोगों ने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है, ऐसे लोगों के हाथ में मध्यप्रदेश देना चाहिए क्या?

मध्य प्रदेश के घोषणा पत्र में तो कांग्रेस पार्टी गाय माता का गौरवगान कर रही है। लेकिन केरल में खुलेआम रास्ते पर कांग्रेस के लोग गाय के बछड़े का सर काटकर मांस खाते हुए अपनी तस्वीर निकालकर कहते हैं कि गौ-मांस खाना हमारा अधिकार है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को धोखा देने का स्वाभाव बताते हुए कहा कि धोखा करना कांग्रेस पार्टी के स्वाभाव में है इसलिए देश की जनता उनपर विश्वास करने वाली नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के नेता सपने बेचकर ठगी करने वाले सौदागर है, ये जनता को गुमराह करने वाले लोग हैं। हिंदी और इंग्लिश के शब्दकोश में जितनी भी गालियां है, कांग्रेस पार्टी के नेता मोदी पर चिपकाने पर लगे हुए हैं।

चायवाले को गाली, पकोड़े वाले को गाली, चौकीदार को गाली, आदिवासियों के पहनावे को गाली, देश के सेना के अध्यक्ष को गाली, कांग्रेस पार्टी अपना संतुलन खो बैठी है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता कंफ्यूज हो गए हैं और पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी फ्यूज हो गयी है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। कांग्रेस पार्टी और भाजपा वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story