पीएम मोदी ने राहुल गांधी को याद दिलाए मामा, 10 प्वाइंट्स में पढ़ें पूरी खबर
मोदी से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं तो मां को गाली देने पर उतर आयी कांग्रेस। लेकिन अगर वो यह सोचते हैं कि मोदी की मां को गाली देने से उनकी जमानत बच जायेगी तो वो समझ लें कि मध्य प्रदेश की मातायें-बहनें उनको मुंहतोड़ जवाब देंगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार जोरो पर है। यहां पर सभी पार्टियों प्रचार के लिए जोर-शोर से जुटी हैं। राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर सीधा हमला बोला। छतरपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोल और कई आरोप भी लगाए।
ये हैं पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़े बातें..
* छतरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों में मोदी से मुकाबला करने की ताकत नहीं है। जिस मां को राजनीति का 'R' मालूम नहीं है, उस मां को राजनीति में घसीट लिया।
* नोटों की हेराफेरी में जिन लोगों को जमानत पर घूमना पड़ रहा है वो आज तिलमिलाए घूम रहें है
* कांग्रेस पार्टी जितनी गाली मामा शिवराज को देगी उतना ही जवाब मध्य प्रदेश के उनके भांजे और भांजी देने वाले हैं।
* कांग्रेस पार्टी अगर सोच रही है कि मोदी की मां को गाली देने से उनकी जमानत बच जायेगी तो वो समझ लें कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देगी।
* पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 18 साल से सीना तान के मैं कांग्रेस को हर एक मौके पर चुनौती देकर पराजित करते हुए आया हूं, और आज कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है कि वो मेरी मां को चुनाव में घसीट लाई है।
* कांग्रेस पार्टी की मोदी से मुकाबला करने की हिम्मत नहीं रही तो अब कांग्रेस के लोग मोदी की मां को गाली दे रहें हैं।
* हाथ में सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोगों के दिमाग कंफ्यूज है और उनकी पार्टी फ्यूज है।
* देश के सवा सौ करोड़ हमारे हाईकमान है, हमारी सरकार किसी मैडम के रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार नहीं है।
* मध्य प्रदेश की जनता राज्य में आए बदलाव की साक्षी है और ये बदलाव ना तो राजा लाए हैं, ना ही महाराजा लाए हैं ये बदलाव तो शिवराज लाए हैं।
* नामदार भोपाल गैस कांड में हजारों लोगों की मौत के गुनहगार अपने मामा एंडरसन को भी याद कर लेते जिनको आपके पापा ने स्पेशल विमान से रातों रात भारत से अमेरिका भेज दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 madhya pradesh asseembly election assembly election 2018 prime minister narendra modi pm modi in Chhatarpur Chhatarpur news narendra modi today Rahul Gandhi Congress Amit Shah BJP Congress president Rahul Gandhi Prime minister Narendra Modi Bharatiya Janata Party chief Amit Shah Election In Madhya Pradesh 2018 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव 2018 राहुल गांधी �