विधानसभा चुनाव 2018 / PM मोदी ने मतदाताओं से की बड़ी संख्या में वोट करने की अपील
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए आज 27 नवंबर 2018 यानि बुधवार को 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मध्य प्रदेश के मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मध्य प्रदेश में मतदान का दिन है। प्रदेश के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।
आज मध्य प्रदेश में मतदान का दिन है। प्रदेश के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2018
बता दें कि एमपी में 2899 उम्मीदवार मैदान में हैं, इनकी किस्मत का फैसला 5 करोड़ 4 लाख 95 हजार 251 मतदाता करेंगे जिसमें 2 करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं और 1389 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 voting polling Live Update MP Elections 2018 Live Update Madhya pradesh Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Polling Madhya Pradesh Elections 2018 Voting Shivraj Singh Chauhan Arun Yadav kamal nath मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018 शिवराज सिंह चौहान अरुण यादव