मध्य प्रदेश/ दिग्विजय सिंह का दावा- 132 से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 132 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 132 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में रिकार्ड 75 प्रतिशत मतदान हुआ।
मध्य प्रदेश में साल 2013 की तुलना में मतदान प्रतिशत में दो फीसदी का इजाफा हुआ है। दिग्विजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम 132 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और 15 साल बाद राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे।
इसे भी पढ़ें- करतारपुर कॉरिडोर / सिद्धू को लेकर हरसिमरत कौर बादल का खुलासा, राहुल गांधी से की ये मांग
दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव में करीब तीन प्रतिशत जाली मतदाता थे। इस दफा विधानसभा चुनाव से पहले हमने मतदाता सूची से इनकी लगभग छटनी करवा दी।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार चुनाव जीतने के लिए दिलो-जान लगा दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। यह जनता और सरकार के बीच की लड़ाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- mp elections 2018 voting percentage madhya pradesh madhya pradesh vidhan sabha chunav 2018 assembly election 2018 mp election 2018 mp chunav 2018 madhya pradesh assembly elections 2018 live updates madhya voting percentage mp voting turnout Digvijay Singh Election Commission assembly election 2018 congress will win 132 seats मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव 2018 विधानसभा चुनाव 2018 ए�