मध्य प्रदेश चुनाव 2018 : धार में किसानों के हक में बोले राहुल गांधी
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार तेजी से चल रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रतिद्वंदियों के बीच राजनैतिक माहौल गर्म है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Oct 2018 3:35 PM GMT
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रचार तेजी से चल रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रतिद्वंदियों के बीच राजनैतिक माहौल गर्म है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में हैं आज दौरे का अंतिम दिन है। इस दौरान आज धार में एक रैली को राहुल ने संबोधित किया। जहां उन्होंने राज्य के किसानों की बात की।
Aap chips ka packet uthaiye. Aloo ka kya daam hai aj kal? 5 rupay. Chips ka packet kitne ka bikta hai? Usmein kitne aloo hota hai? Aadha aloo hota hai. Uss chips ke packet mein se kisan ko kitna rupaya milta hai? 50 paise, usse bhi kam: Rahul Gandhi in Dhar. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/VLdgSRQzZu
— ANI (@ANI) October 30, 2018
रैली के दौरान राहुल ने कहा कि आप चिप्स का पैकेट ऊठाइए। आलू का क्या दाम है आज कल ? 5 रुपये। चिप्स का पैकेट कितने का बिकता है। उसमें कितना आलू गिरता है। उस चिप्स के पैकेट में से किसान को कितना रुपया मिलता है? 50 पैसा उससे भी कम।
बता दें कि सोमवार को राहुल ने पहले दिन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने दौरे की शुरुआत की। दरअसल, राहुल गांधी फिलहाल ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story