टिकट ना मिलने से नाराज कांग्रेस नेता ने खाया जहर, गंभीर- मचा हड़कंप
कांग्रेस ने ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिनका गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध भी किया था।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ग्वालियर दक्षिण से टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रेम सिंह कुशवाह ने जहर खा लिया है। इसके बाद उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस बार कांग्रेस ने ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिनका गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध भी किया था।
यह भी पढ़ें- भाजपा MLA संगीत सोम बोले- अभी कई शहरों के नाम बदलेंगे, मुजफ्फरनगर को किया जाएगा लक्ष्मी नगर
बता दें कि प्रेम सिंह कुशवाह ग्वालियर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं वे जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में कई पदों पर रहे हैं । कुछ समय पहले तक वे प्रदेश कांग्रेस में महामंत्री थे।
अभी वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हैं। वे ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से टिकट मांग रहे थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
साभार INH..
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh assembly elections 2018 assembly election 2018 madhya pradesh election 2018 madhya pradesh election congress Prem Singh Kushvah bjp candidate forth list release akash vijayvargia malini gour in trouble clash in congress digvijay singh jyotiraditya scindia shivraj singh hindi news breaking news india news विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश चुनाव 2018