Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: बसपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए बसपा ने अपने 29 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसी के साथ बसपा अब तक प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 51 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: बसपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
X

मध्य प्रदेश में 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को अपने 29 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसी के साथ बसपा अब तक प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 51 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

दूसरी सूची जारी करने के बाद मध्य प्रदेश बसपा अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा कि बसपा मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची 21 अक्टूबर तक जारी कर देगी।

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने CEC की बैठक में 150 नामों को दी सहमति

इससे पहले बसपा ने विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन की राह देख रहे कांग्रेस को झटका देते 20 सितम्बर को अपने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी।

अहिरवार ने बताया कि जिन 51 प्रत्याशियों की अब तक सूची जारी की गई है, उनमें से 40 नये चेहरे हैं, जबकि 11 पहले विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, जिनमें से चार वर्तमान विधायक एवं दो पूर्व विधायक हैं।

वर्तमान में मध्य प्रदेश में बसपा के केवल चार ही विधायक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे 51 प्रत्याशियों में से 15 प्रत्याशी युवा हैं। अहिरवार ने बताया कि 20 सितम्बर को जारी पहली सूची में हमने लाखन सिंह यादव को सेवड़ा से प्रत्याशी बनाया था।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में BJP और JDU बराबर सीटों पर लड़ेंगे, शाह ने किया ऐलान

फिलहाल उनकी उम्मीदवारी को हमने 'होल्ड' कर रखा है। हालांकि, उन्होंने इसका कारण नहीं बताया। अहिरवार ने बताया कि हमारी पार्टी कांग्रेस से किसी प्रकार का कोई गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) से कोई बात नहीं की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story