मध्य प्रदेश/ सिरोंज विधानसभा सीट पर बिग फाइट, शर्मा और शाहिद आमने-सामने
विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा ने यहां व्यापंम घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर मर्सरत शाहिद को टिकट दिया है।

विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा ने यहां व्यापंम घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर मर्सरत शाहिद को टिकट दिया है। यहां मुस्लिम और दलित समाज निर्णायक की भूमिका में रहते है। पिछले चुनाव की बात करें तो कांग्रेस के गोवर्धन उपाध्याय ने भाजपा के लक्ष्मीकांत को 1584 वोटों से हराया था।
प्रत्याशी
भाजपा: उमाकांत शर्मा
कांग्रेस: मर्सरत शाहिद
मुख्य मुद्दें-
- बेरोजगारी की समस्या
- स्वास्थ्य, शिक्षा भी बड़ा फैक्टर
- न उद्योग न कोई शिक्षण संस्थान
- अस्पताल में डॉक्टरों की कमी भी एक मुद्दा
- क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के साधनों की कमी
एक नजर जातीय समीकरण पर
विदिशा जिले की इस सीट में एससी-एसटी समाज के लोगों को निर्णायक की भूमिका में माना जाता है। क्योंकि यहां इनकी तादात करीब 43 फीसदी है। वहीं 38 फीसदी ओबीसी और 17 फीसदी वोटर्स मुस्लिम है। आंकड़ो के हिसाब से बात करें तो क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोग 32 हजार है। मुस्लिम 35 हजार, कुशवाह 16 हजार, यादव 16 हजार, ब्राह्मण 12 हजार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh voting live updates assembly elections 2018 madhya pradesh assembly elections 2018 madhya pradesh elections 2018 madhya pradesh elections madhya pradesh election 2018 congress bjp jyotiraditya scindia hindi news election commission kamal nath voting in madhya pradesh security arrangements voting arrangements big fight vidisha seat vidisha seat big fight sironj seat bhopal news breaking news india news विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्र�