शिवपुरी में अमित शाह ने पूछा- राहुल बाबा आपका सेनापति कौन है?
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है।
अमित शाह ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बना कर चुनाव लड़ा रहे हैं। राहुल बाबा आपका सेनापति कौन है? एक राजा, एक महाराजा, और एक थका हुआ उद्योगपति, उसके उसके आधार पर चुनाव जीता जा सकता है।
Hum Narendra Modi ke netritva mein Shivraj Singh ko Mukhyamantri pad ka pratyashi bana kar lad rahe hain. Rahul Baba aapka senapati kaun hai? Ek Raja, ek Maharaja, aur ek thaka hua Udyogpati, uske aadhaar par chunav jita jaa sakta hai kya?: Amit Shah in Shivpuri. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/IHsXxJYdbP
— ANI (@ANI) November 24, 2018
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद के लिए किसी भी चेहरे का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए कमल नाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नामों पर चर्चा है।
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए दोनों पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 madhya pradesh asseembly election assembly election 2018 prime minister narendra modi pm modi Amit Shah Shivraj Singh Shivpuri Rahul Gandhi Congress madhya pradesh BJP madhya pradesh Congress मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 अमित शाह शिवपुरी राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस मध्य प्रदेश बीजेपी भाजप