मध्य प्रदेश चुनाव/ 5.50 लाख कर्मचारी व सुरक्षा बल तैनात, पहली बार टेंडर वोट का प्रावधान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कल यानि 28 नवंबर 2018 को 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 5.50 लाख कर्मचारी व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कल 28 नवंबर 2018 यानि बुधवार को 230 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 5.50 लाख कर्मचारी व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं जिसमें 1.80 लाख सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें एक लाख सुरक्षा कर्मी मप्र के बाहर के हैं। जबकि 80 हजार मप्र पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश चुनाव/ स्कूल मतदान केंद्र में तब्दील, ऐसे कैसे उज्जवल होगा भविष्य
इसके साथ ही करीब 3.50 लाख मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 45 हजार महिला मतदान कर्मी हैं। प्रदेश में 2 हजार मतदान केंद्र पूर्णत: महिलाओं की ओर से संचालित है। जबकि 160 मतदान केंद्रों को दिव्यांग कर्मचारी संचालित करेंगे।केंद्र शासन के 12 हजार कर्मचारियों को माइक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है। यह कर्मचारी अतिरिक्त रूप से निगरानी करेंगे।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश / राजधानी में 12 सौ CCTV कैमरों से रखी जाएगी मतदान केंद्रों पर नजर, 6 हजार पुलिसकर्मी तैनात
पहली बार टेंडर वोट का प्रावधान
ऐसे वोटर जिनका वोट पहले ही डल जाता है, उनके लिए चुनाव आयोग ने टेंडर वोट का प्रावधान किया है। किसी कारण से ऐसे मतदाता का वोट डल जाता है, तो इस तरह का मतदाता टेंडर वोट दे सकेगा। वह मतदान केंद्र पर उसे एक प्रिंटेड मतपत्र दिया जाएगा। वह उसे सील कर मतदान अधिकारी को देगा। बाद में उसकी गिनती की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh voting live updates assembly elections 2018 madhya pradesh assembly elections 2018 madhya pradesh elections 2018 madhya pradesh elections madhya pradesh election 2018 congress bjp jyotiraditya scindia hindi news election commission kamal nath voting in madhya pradesh security arrangements voting arrangementsbhopal news breaking news india news विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध�