विधानसभा चुनाव 2018: सपा ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, एमपी में उतारे 6 प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आखिलेश यादव ने कांग्रेस हाथ छोड़ते ही मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं।

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए चुनाव आयोग ने शनिवार को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
इसी बीच समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
Samajwadi Party releases the list of six candidates for Madhya Pradesh #AssemblyElection2018 pic.twitter.com/UN8qMe2WPj
— ANI (@ANI) October 6, 2018
इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष आखिलेश यादव ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इंकार कर दिया था।
इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2018 की तारीखों का ऐलान, 11 दिसंबर को आएंगे नतीजें
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि हमने लंबे समय तक कांग्रेस के जवाब का इंतज़ार किया लेकिन कांग्रेस ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
कांग्रेस के साथ बात नहीं बनने के बाद अब मध्य प्रदेश में सपा ने अकेले ही मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया हैं। सपा ने सीधी, बालाघाट, पन्ना, टीकमगढ और सीहोर विधानसभाओं के लिए अपने 6 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App