मध्य प्रदेश नतीजे / ''नोटा'' ने बिगाड़ा नेताओं का खेल
विधानसभा चुनावों में सबसे नजदीकी मुकाबला मध्य प्रदेश में रहा, जहां बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही। मध्य प्रदेश में कम से कम 20 सीटें ऐसी हैं जहां ''नोटा'' ने प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ा है।

विधानसभा चुनावों में सबसे नजदीकी मुकाबला मध्य प्रदेश में रहा, जहां बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही। राज्य की कुल 230 सीटों में कांग्रेस ने 114, जबकि बीजेपी ने 109 सीटें जीतीं। बीएसपी को राज्य में 2, एसपी को 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 सीटें मिली हैं।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश चुनाव नतीजे 2018 : भाजपा को मिले कांग्रेस से ज्यादा वोट, लेकिन नहीं बन रही सरकार, जानिए पूरा गणित
वैसे तो आए नतीजों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच केवल 5 सीटों का अंतर रहा, लेकिन अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि नोटा ने कई सीटों पर नतीजे तय करने में अहम भूमिका निभाई है। मध्य प्रदेश में कम से कम 20 सीटें ऐसी हैं जहां नोटा ने प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ा है।
इन सीटों पर विजेता और दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर नोटा को मिले वोट से भी कम है। यानी, इन सीटों पर नोटा के वोट अगर दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवारों को मिले होते तो नतीजे पूरी तरह से बदल सकते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh assembly election result 2018 shivraj singh chauhan 13 ministers lost bharatiya janata party assembly election result 2018 assembly election result bjp minister lost seat vote on nota nota what is nota headlines hindi news hindi samachar breaking news google news मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 मध्य प्रदेश चुनाव नतीजें शिवराज सिंह चौहान म