MP Assembly Election/ ''कांग्रेस को अली मुबारक, हमारे लिए बजरंगबली ही पर्याप्त होंगे''
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ जी का एक बयान मैं पढ़ रहा था। उन्होंने कहा था कि हमें एससी-एसटी का वोट नहीं चाहिए।
X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Nov 2018 3:30 PM GMT Last Updated On: 24 Nov 2018 3:30 PM GMT
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर निशाना साधा। योगी ने कमलनाथ के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें कमलनाथ ने कथित तौर पर कहा था कि कांग्रेस को जीतने के लिए सिर्फ मुस्लिम वोटों की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कमल नाथ जी का एक बयान मैं पढ़ रहा था। उन्होंने कहा था कि हमें एससी-एसटी का वोट नहीं चाहिए। कांग्रेस को केवल मुस्लिमों का वोट चाहिए। कमलनाथ जी आपको ये अली मुबाराक हमारे लिए बजरंगबली ही पर्याप्त होंगे।
आपको बता दें की हाल ही में कांग्रेस नेता कमलनाथ का एक बयान वायरल हुआ था जिसमें वह कह रहे थे कि मुझे एससी-एसटी का वोट नहीं चाहिए। एससी-एसटी का वोट तो भाजपा को भी मिलता है। हमें तो 90 प्रतिशत वोट मुस्लिमों के चाहिए। अगर इससे कम वोट मिलते हैं तो हमें नुकसान होगा। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।
Kamal Nath ji ka ek bayaan mai padh raha tha, unhone kaha ki hamein SC/ST ka vote nahi chahiye, Congress ko keval muslimo ka vote chahiye. Kamal Nath ji aap ko yeh Ali mubarak, hamare liye Bajrangbali paryaapt honge: UP CM Yogi Adityanath in Bhopal #MadhyaPradeshElections pic.twitter.com/cKncwW1DmQ
— ANI (@ANI) November 24, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh assembly elections 2018 Madhya Pradesh assembly elections assembly elections 2018 Yogi Adityanath Kamal Nath Narendra Modi Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party Congress BJP Rahul Gandhi Rally Bajrangbali Ali मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव 2018 मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्�
Next Story