मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ने खोला कमाई का राज, नेताओं से ज्यादा उनकी पत्नियों के पास पैसा
''भारत का ह्दय'' कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में होने वाले विस चुनावों में नेताओं की कमाई की अलग ही खबर है। चुनाव आयोग की दी गई जानकारी के आंकड़े बताते हैं कि नेता पति जहां सालाना लाखों कमाते हैं वहीं नेता पत्नियों की कमाई करोड़ों में हैं।

'भारत का ह्दय' कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में होने वाले विस चुनावों में नेताओं की कमाई की अलग ही खबर है। चुनाव आयोग की दी गई जानकारी के आंकड़े बताते हैं कि नेता पति जहां सालाना लाखों कमाते हैं वहीं नेता पत्नियों की कमाई करोड़ों में हैं। मसलन बड़े-बड़े नेता भले ही राजनीतिक गलियारे में दम खम रखते हो लेकिन 'पर्स पॉवर' में वह अभी भी अपनी पत्नियों से पीछे हैं।
चुनाव आयोग के पास दाखिल शपथपत्र के मुताबिक राज्य के आधे से ज्यादा प्रमुख नेताओं की पत्नियां अपने पति से ज्यादा कमाती हैं। इसमें सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह की वार्षिक आय 37.94 लाख रुपए है। शिवराज की कुल संपत्ति 19.7 लाख रुपए है। पिछले चुनाव में शिवराज ने ऐलान किया था कि टैक्स देने के बाद उनकी आय 17.12 लाख रुपए है जबकि साधना सिंह की 20.50 लाख रुपए। मंत्री भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरोज सिंह की सालाना आय 4.5 करोड़ रुपए है।
वहीं सिंह की सालाना आय 97 लाख रुपए है। कुछ इसी तरह का हाल मंत्री राजेंद्र शुक्ला का है। शुक्ला के शपथ पत्र के मुताबिक उनकी वार्षिक आय मात्र 6.6 लाख रुपए है जबकि उनके पत्नी सुनीता की आय 26.44 लाख रुपए है। वर्ष 2013 के चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए मंत्री संजय पाठक की पत्नी निधि पाठक की सालाना आय 1.4 करोड़ रुपए है जबकि उनकी कुल वार्षिक आय 85 लाख रुपए है।
ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ चुनाव: दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज, यहां होंगी रमन-योगी की सभाएं
ऐसा है नेता और नेता पत्नियां का पर्स पॉवर
भाजपा नेता और पत्नियों की कमाई
1. मुख्ममंत्री शिवराज सिंह की कमाई 17.12 लाख लाख रुपए, पत्नी- साधना सिंह की कमाई 20.50 लाख
2. मंत्री भूपेंद्र सिंह की कमाई 97 लाख रुपए, पत्नी सरोज सिंह की कमाई 4.5 करोड़
3. मंत्री राजेंद्र शुक्ला की कमाई 6.6 लाख रुपए, पत्नी सुनीता शुक्ला की आय 26.44 लाख रुपए
4. मंत्री संजय पाठक की कमाई 85 लाख, पत्नी निधि पाठक की कमाई 1.4 करोड़ रुपए
कांग्रेस नेता और पत्नियों की कमाई
1. सुरेश पचौरी की वार्षिक आय 19.99 लाख रुपए, पत्नी डॉक्टर सुपर्णा शर्मा की 22.61 लाख रुपए
2. जीतू पटवारी की कमाई 15 लाख, पत्नी रेणुका की कमाई 17.5 लाख रुपए
3. बाला बच्चन की कमाई 7.2 लाख, पत्नी प्रवीणा बच्चन की आय 10.32 लाख
कमाई कांग्रेसी नेताओं की पत्नियां भी आगे
कुछ इसी तरह का ट्रेंड कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों के साथ भी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनकी कुल वार्षिक आय 19.99 लाख रुपए तथा पत्नी डॉक्टर सुपर्णा शर्मा की 22.61 लाख रुपए है। राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी की पत्नी रेणुका साल भर में 17.5 लाख रुपए की कमाई करती हैं जबकि वह खुद 15 लाख रुपए की। पूर्व मंत्री और 4 बार से विधायक बाला बच्चन सालभर में 7.2 लाख रुपए की कमाई करते हैं। उनकी पत्नी प्रवीणा बच्चन की कुल वार्षिक आय 10.32 लाख रुपए है। बता दें कि राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। यहां एक चरण में 28 नवंबर को वोटिंग होगी और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Madhya Pradesh Election 2018 BJP Candidates List Madhya Pradesh Election 2018 date Shivraj Singh Chauhan madhya pradesh leader wives madhya pradesh leader income Madhya Pradesh election शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव एमपी न्यूज वार्षिक आय कांग्रेस नेता संपत्ति बीजेपी नेता स�