मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में किया रोड शो
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने और पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार शाम को इंदौर में एक रोड शो किया।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने और पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार शाम को इंदौर में एक रोड शो किया।
इससे पहले राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मालवा-निमाड़ क्षेत्र में चुनावी दौरे की शुरुआत की।
Congress President Rahul Gandhi and party MP Jyotiraditya Scindia hold a roadshow in Indore. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/LqnoAb2OtA
— ANI (@ANI) October 29, 2018
राहुल गांधी ने मंत्रोच्चार के बीच ऐतिहासिक महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सफेद धोती (मंदिर में इसे शोला कहा जाता है) पहनकर ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की। गांधी लगभग आधे घंटे तक मंदिर में रहे।
इसे भी पढ़ें- भीमा-कोरेगांव हिंसा: SC ने आरोप पत्र दाखिल करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस को दिया और समय
मध्यप्रदेश की राजनीतिक में अहम माने जाने वाले मालवा- निमाड़ इलाके में विधानसभा की 66 सीटें हैं। वर्तमान में इनमें से भाजपा के पास 56 सीटें, और कांग्रेस के पास नौ सीटें हैं जबकि एक सीट निर्दलीय विधायक के कब्जे में हैं।
प्रदेश विधानसभा में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं।मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh assembly election 2018 rahul gandhi roadshow roadshow in indore ujjain mahakaleshwar temple nimad malwa election worship of jyothirlinga madhya pradesh election assembly election 2018 bjp shivrajsingh chauhan hindi news breaking news मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 कांग्रेस राहुल गांधी का रोड शो ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर में