MP Assembly Election: राहुल ने की घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में होगा कर्ज माफ, नहीं कर सके तो बदलेंगे मुख्यमंत्री
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सागर जिले में रैली कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने जम कर भाजपा और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

1:30PM | नीरव, माल्या भागे मोदी जी भागने देते हैं। नोटबंदी करके जनता को लाइन में खड़ा करते हैं। नोटबंदी से बड़ा घोटाला इस देश में नहीं हुआ।- राहुल |
1:22PM | हम किसानों के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट तैयार करवाएंगे। जिससे किसान सीधे अपनी फसलों को लाकर बेच सकें। बिचौलियों का काम न रह जाए।- राहुल |
1:21PM | कांग्रेस की सरकार सभी खाली पदों को भरने का काम करेगी। चाहे टीचर की पोस्ट हो चाहे पुलिस की। हम सभी पोस्ट भरेंगे। |
1:20PM | मोदी जी आएंगे 15 लाख का वायदा करेंगे। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का वायदा करेंगे। लेकिन कभी पूरा नहीं करेंगे। ये जिंदगी का सवाल है, मोदी जी से पूछिए।- राहुल |
1:07PM | अगर कांग्रेस की सरकार बनीं तो 10 दिन के अंदर कर्ज माफ होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो दूसरा मुख्यमंत्री आएगा। - राहुल |
1:05PM | हम चाहते हैं कि सभी को स्वास्थ्य सेवाएं और किसानों को लाभ मिले। ऐसा मत सोचिए कि राहुल गांधी आया और किसानों को सौगात दी। ये सौगात नहीं हम किसानों को उसका हक दे रहें हैं- राहुल |
1:03PM | उन्होंने कहा कि भारत को भाजपा बांट रही है। हम एक ही देश में दो देश नहीं चाहते। हम नहीं चाहते कि एक झंडा देश के उद्योगपतियों का हो और दूसरा किसानों का। |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Assembly Elections 2018 Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Live Update Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Assembly Election 2018 Madhya Pradesh News BJP BJP MLA Rahul Gandhi Shivraj Singh Chauhan Agenda PM Modi Election Campaign Campaign Election in MP Narendra Modi Election in Madhya Pradesh Madhya Pradesh State News BJP Shivraj singh Election Comission of india Madhya Pradesh election 2018 date Madhya Pradesh election 2018 Election Comission of Madhya Pradesh EC Election in MP M