मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 / 5 साल में करोड़पति उम्मीदवारों में 5 फीसदी का इजाफा, भाजपा में सबसे ज्यादा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रहे 63 फीसदी उम्मीदवारों ने घोषित आय के विवरण शपथ पत्र में नहीं दिए हैं। जबकि 165 ने संपत्ति तो बताई है लेकिन यह नहीं बताया कि वह आई कहां से?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रहे 63 फीसदी उम्मीदवारों ने घोषित आय के विवरण शपथ पत्र में नहीं दिए हैं। जबकि 165 ने संपत्ति तो बताई है लेकिन यह नहीं बताया कि वह आई कहां से? 544 ने पैन कार्ड का विवरण हलफनामे में नहीं दिया है जबकि सात ने अपनी संपत्ति शून्य दर्ज कराई है, इनमें से तीन के पास पैन कार्ड भी हैं।
544 (20 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपना पैन विवरण घोषित नहीं किया है। कुल 1166 (43 प्रतिशत) उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने अपनी देनदारी घोषित की है|चुनाव मैदान में जनता की सेवा के लिए उतरे 656 प्रत्याशी यानी करीब 24 फीसदी करोड़पति हैं। भाजपा के सर्वाधिक प्रत्याशी करोड़पति हैं और सपा के सबसे कम।
वर्ष 2013 के चुनाव में 2494 उम्मीदवारों में से 472 उम्मीदवार यानी 19 प्रतिशत करोड़पति थे। पांच साल पहले कांग्र्रेस से भाजपा में आए मंत्री संजय पाठक सबसे बड़े करोड़पति, दूसरे नंबर पर कांग्र्रेस के संजय शुक्ला और तीसरे नंबर पर हैं दो बार के भाजपा विधायक और ऐनवक्त पर कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशी बने संजय शर्मा।
यह भी पढ़ें- मालवा-निमाड़ के चुनावी रण में दांव पर दिग्गजों का सियासी भविष्य
मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्मस (एडीआर) ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कुल 2899 उम्मीदवारों में से 2716 उम्मीदवारों के शपथपत्रों को स्कैन किया। इनमें से 685 राष्ट्रीय दलों, 348 राज्य दलों, 668 गैर मान्यता प्राप्त दलों के और 1015 निर्दलीय हैं।
जबकि 183 उम्मीदवारों के हलफनामे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धुंधले या कटे हुए अपलोड होने से उनका विश्लेषण नहीं हो पाया।
24 प्रतिशत करोड़पति, 38 फीसदी की सम्पत्ति 10 लाख से कम
उम्मीदवारों की कुल सम्पत्ति उम्मीदवार संख्या प्रतिशत
5 करोड़ या उससे ज्यादा 182 7
2 करोड़ – 5 करोड़ 217 8
50 लाख – 2 करोड़ 545 20
10 लाख – 50 लाख 735 27
10 लाख से कम 1037 38
उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 1.73 करोड़ रूपये
उम्मीदवारों की कुल औसत संपत्ति 1.73 करोड़ रूपए है। भाजपा के 220 उम्मीदवारों की औसत सम्पत्ति 6.23 करोड़, कांग्रेस के 223 की औसत संपत्ति 8.62 करोड़, आम आदमी पार्टी के 206 की औसत संपत्ति 67.72 लाख और बसपा के 214 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.16 करोड़ रूपए है।
दलवार करोड़पति उम्मीदवार
भाजपा के 220 में से 179 (81 प्रतिशत), कांग्रेस के 223 में से 173 (78 प्रतिशत), बसपा के 214 में से 52 (24 प्रतिशत), आम आदमी पार्टी के 206 में से 38 (18 प्रतिशत) और सपा के 48 में से 17 (35 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं।
निजली संपत्ति के मामले में 7 उम्मीदवारों की सम्पत्ति शून्य जबकि अधिकतम सम्पत्ति 226 करोड़ है।
इन सात की संपत्ति शून्य, तीन पैनकार्ड धारी
उम्मीदवार दल सम्पत्ति पैन कार्ड
सुनील मिश्रा, रामपुर बघेलान निर्दलीय 0 नहीं
विजय कुमार कोल, जयसिंहनगर बसपा 0 हां
सुनील बंसकार, जबलपुर पूर्व आइयूएमएल 0 हां
जनरेल सिंह यादव,भोपाल द.प. दविपा 0 नहीं
रमेश यादव, शुजालपुर निर्दलीय 0 नहीं
विनीत सेंगर,राजपुर बसपा 0 हां
मानसिंह रायमाल, झाबुआ एआईएचसीपी 0 नहीं
सबसे अधिक सम्पत्ति घोषित करने वाले
उम्मीदवार दल सम्पत्ति पैन कार्ड
संजय सत्येन्द्र पाठक, विजयराघवगढ़ भाजपा 226 करोड़ हाँ
संजय शुक्ला, इंदौर-1 कांग्रेस 139 करोड़ हाँ
संजय शर्मा, तेंदूखेडा कांग्रेस 130 करोड़ हाँ
सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले
उम्मीदवार दल सम्पत्ति पैन कार्ड
सुरेश सिंह सतनामी, बरगी भापंपा 500 रूपए नहीं
पंकज तिवारी, देवतालाब निर्दलीय 1000 रूपए हां
सुनील वरकडे, घोडाडोंगरी आप 1000 रूपए हां
सबसे अधिक देनदारी वाले
उम्मीदवार दल कुल सम्पत्ति कुल देनदारी पैन कार्ड
निलय विनोद डागा, बैतूल कांग्रेस 127 करोड़ 54 करोड़ हां
संजय सत्येन्द्र पाठक, विजयराघवगढ़, भाजपा 226 करोड़ 52 करोड़ हां
संजय शुक्ला, इंदौर-1 कांग्रेस 139 करोड़ 46 करोड़ हां
आयकर रिटर्न में सबसे ज्यादा आय घोषित करने वाले आयकर रिटर्न में सबसे ज्यादा आय घोषित करने वाले उम्मीदवार निम्न हैं| यहां कुल आय से आशय स्वयं की आय + पति/पत्नी की आय+ आश्रित की आय से है|
उम्मीदवार दल वित्तीय वर्ष कुल आय
भूपेन्द्र सिंह, खुरई, भाजपा 2018-19 5 करोड़
कमलेश भंडारी,खरगौन सपाक्स 2017-18 2 करोड़
संजय सत्येन्द्र पाठक, विजयराघवगढ़ भाजपा 2017-18 2 करोड़
अधिकतम संपत्ति लेकिन आयकर रिटर्न घोषित नहीं करने वाले उम्मीदवार
2716 में से 146 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने सम्पत्ति तो 1 करोड़ से ज्यादा घोषित की है लेकिन आयकर रिटर्न घोषित नहीं किया है।
उम्मीदवार दल कुल आय आयकर रिटर्न दाखिल पैन कार्ड
रामलाल रौतेल,अनूपपुर भाजपा 14 करोड़ नहीं हां
रवि शर्मा, सबलगढ़ भाग्रासपा 13 करोड़ नहीं हां
शैलेन्द्र पटेल, इछावर कांग्रेस 13 करोड़ नहीं हां
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Madhya Pradesh Assembly Election 2018 Assembly Elections 2018 Assembly Elections Malwa nimar Bharatiya Janata Party bjp Congress Madhya Pradesh BJP Madhya Pradesh Congress Shivraj Singh Chauhan Rahul Gandhi PM Modi Amit Shah millionaire candidate list millionaire candidate list bjp congress BJP millionaire candidate Congress millionaire candidate political parties other millionaire candidate मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 विधानसभा �